जुलाई 13, 2025 7:05 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को नामित करने पर खुशी व्यक्त की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उज्ज्वल निकम, सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और डॉ. मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर खुशी व्यक्त की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में मुख्यमंत्री ने कहा, कि यह निर्णय समकालीन भारत की लोकतांत्रिक परंपरा में गौरव और विश्वास का अद्वितीय प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि इन सभी विशिष्ट व्यक्तित्वों ने अपने-अपने क्षेत्र में जिस निष्ठा, विद्वत्ता और व्यापक दृष्टि के साथ कार्य किया है। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि इन नामित सदस्यों की उपस्थिति से राज्यसभा की गरिमा और वैचारिक समृद्धि में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।