दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज संगम विहार विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 115करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत इस क्षेत्र में सड़कों को बेहतर किया जाएगा, सीवर और ड्रेनेज सिस्टम मजबूत होगा। वहीं, इस रााशि से पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होगी और स्ट्रीट लाइट, गलियां तथा नालियां सुधारी जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार संगम विहार के लिए, लिए गए हर संकल्प को पूरा करेगी।
News On AIR | जनवरी 25, 2026 8:02 अपराह्न
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संगम विहार में 115 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया