जनवरी 4, 2026 8:26 अपराह्न

printer

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईटीओ स्थित छठ घाट पर यमुना क्लीनअप ड्राइव का निरीक्षण किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आईटीओ स्थित छठ घाट पर यमुना क्लीनअप ड्राइव का निरीक्षण किया। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि यमुना की स्वच्छता अब केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप ले रहा है। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार यमुना सफाई अभियान को वैज्ञानिक और नियोजित तरीके से कर रही है। इसमें कचरा प्रबंधन, गाद हटाना, सीवेज ट्रीटमेंट और निगरानी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रीमती गुप्‍ता ने यमुना को आस्था, संस्कृति और सभ्यता की जीवनधारा बताया और कहा कि इसका संरक्षण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने नागरिकों से यमुना स्वच्छता अभियान में निरंतर सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।