दिसम्बर 16, 2025 5:58 अपराह्न

printer

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुनहरी पुल नाला के डी-सिल्टिंग कार्यों का निरीक्षण किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुनहरी पुल नाला के डी-सिल्टिंग कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्रीमती गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार राजधानी के सभी प्रमुख नालों की डी-सिल्टिंग सुनिश्चित कर रही है, ताकि यमुना नदी में प्रदूषित जल के प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से जिन समस्याओं से दिल्ली जूझ रही थी, उनके स्थायी समाधान में दिल्ली सरकार पूरी तरह से जुटी है।
 
इसके अलावा श्रीमती गुप्ता ने बारापूला ब्रिज फेज़-3 के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों का समय भी बचेगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला