दिसम्बर 12, 2025 6:18 अपराह्न

printer

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग़ में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग़ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, लेन सुधार करने और जल निकासी प्रणाली को मजबूत करने के लिए व्यापक कार्य जारी हैं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इसके अलावा, अटल कैंटीन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, और सार्वजनिक शौचालय, जैसी सुविधाओं का विकास भी तेज़ी से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि शालीमार बाग़ को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम सेवाओं से युक्त एक आदर्श मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित किया जाए।