दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रजापति महाकुंभ में सम्मिलित होकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार समाज की सृजनशील शक्ति को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि शिक्षा, प्रशिक्षण, बाजार से जुड़ाव और आधुनिक तकनीक के सहयोग से हर कारीगर को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक राज्य के सबसे कमजोर वर्ग, चाहे वे मजदूर हों, कुम्हार हों या लोहार हों, प्रगति नहीं करेंगे, तब तक समग्र विकास असंभव है।
Site Admin | अक्टूबर 5, 2025 6:38 अपराह्न
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रजापति महाकुंभ में सम्मिलित होकर लोगों से संवाद किया