अक्टूबर 3, 2025 5:21 अपराह्न

printer

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तहसीलदारों और सब-रजिस्ट्रारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजस्व विभाग के तहसीलदारों और सब-रजिस्ट्रारों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह प्रशिक्षण आधुनिक सोच, पारदर्शिता और जनता की वास्तविक ज़रूरतों से जुड़े प्रशासनिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी दफ्तरों में ऐसा वातावरण बनाना है जो ऊर्जा, अनुशासन और सामाजिक सेवा की भावना से परिपूर्ण हो।