दिल्ली सरकार मे मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी स्थित कई छठ घाटो का दौरा किया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि छठ के लिए राजधानी में योजनाबद्ध तरीके से तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होने बताया कि हर ज़िले में मॉडल घाट बनाए जा रहे हैं जिससे लोगों को किसी तरीके की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दिल्ली में छठ मनाएंगे।
वहीं, कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने भी वसुदेव घाट का निरीक्षण किया। श्री मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में करीब 1300 छठ घाट का निर्माण हो रहा है और किसी भी छठव्रती को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने यमुना घाट पर पूजा-अर्चना पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन इस बार दिल्ली सरकार यमुना घाट पर भव्य छठ पूजा का आयोजन कर रही है।