दिल्ली जल बोर्ड ने आज जानकारी दी है कि भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई के कारण कल और बृहस्पतिवार को राजधानी के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड के अनुसार कल हिरणकूदना, बक्करवाला, टीकरी गांव, मुण्डका और महरौली के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
वहीं, बृहस्पतिवार को अर्जुन पार्क, इंदिरा पार्क, नंगली सकरावती, किशन गढ और मकसूदाबाद के आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी ज़रूरत के अनुसार पहले से पानी जमा कर ले। पानी के टैंकर टेलीफ़ोन नंबर 1916 पर उपलब्ध रहेंगे।