दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले श्री बिधूड़ी ने लाडो सराय से साकेत तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और अन्य नेता मौजूद रहे। इस सीट पर रामवीर बिधूड़ी के सामने आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान चुनावी मैदान में हैं।
चांदनी चौक सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं कांग्रेस से उदित राज आज उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से नामांकन करेंगे। इस सीट पर उनका सामना भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया से होगा। दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान इस महीने की 25 तारीख को होगा।