दिल्ली भाजपा ने आज राजधानी में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मुस्लिम समाज को वक्फ संशोधन बिल से मिलने वाले लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि 5 मई तक मंडल स्तर पर इस जन जागरण अभियान का आयोजन किया जाएगा, ताकि विपक्ष द्वारा दिल्ली के लोगों को वक्फ संशोधन बिल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जा सके।
Site Admin | अप्रैल 21, 2025 9:06 अपराह्न
दिल्ली भाजपा ने आज राजधानी में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की शुरुआत की
