मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 5, 2024 7:21 अपराह्न

printer

दिल्‍ली भाजपा की ओर से आज शाम तालकटोरा स्‍टेडियम में दिल्‍ली तमिल संगमम का आयोजन किया गया

 

    दिल्‍ली भाजपा की ओर से आज शाम तालकटोरा स्‍टेडियम में दिल्‍ली तमिल संगमम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन महासचिव बी०एल० संतोष, तमिलनाडु राज्‍य भाजपा के अध्यक्ष के० अन्‍नामलाई, दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा, नई दिल्‍ली लोकसभा सीट से भाजपा की उम्‍मीदवार बांसुरी स्‍वराज सहित कई प्रमुख पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। सुश्री स्‍वराज ने कहा कि भारत के संस्‍कृति में तमिलनाडु का महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है और इसी योगदान को एक भारत श्रेष्‍ठ भारत कार्यक्रम के जरिए राष्‍ट्र के सामने रखा जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि इसी के अंतर्गत काशी तमिल संगमम और सौराष्‍ट्र तमिल संगमम जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला