मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 25, 2024 7:19 अपराह्न | deen dayal upadhyay

printer

दिल्ली भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं और सांसदों ने राजधानी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पुष्पांजलि अर्पित की   

 

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 108वीं जन्म जयंती पर आज केंद्रीय पर्यटन और संस्‍कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ दिल्ली भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं और सांसदों ने राजधानी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि श्री उपाध्याय ने उपनिवेशवाद के समय में विचार आधारित राजनीति को आगे रखा और आज तक चाहे जनसंघ हो या भाजपा, किसी ने अपने विचारों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, भारतीय इतिहास और भारतीयता का संस्कार बनाने में श्री उपाध्‍याय का अहम योगदान था। उन्‍होंने उल्‍लेख किया कि वह एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश को नया भारत बनाने की दिशा में काम किया और आज उनके ही विचारों के कारण भारत गौरवांवित महसूस कर रहा है।

 

    वहीं, दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जब कभी भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जिक्र होता है तो एक ऐसे राजनीतिक दौर का जिक्र होता है जिसमें उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी। श्री सचदेवा ने कहा कि उनकी जीवन यात्रा काफी छोटी रही लेकिन विचारो के नजरिए से उनका यह जीवन काफी बड़ा था जिसने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी।