जनवरी 21, 2026 5:51 अपराह्न

printer

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सचदेवा ने पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के बयान की निंदा की

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए उसे डॉक्‍टर अम्‍बेडकर के द्वारा रचित संविधान का अपमान बताया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सौरभ भारद्वाज ने जो भी कहा है वो पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के कहने पर कहा है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि उनके इस बेबुनियाद बयान में उन्‍होंने देश के दो राष्ट्रपतियों पर टिप्पणी की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और आप संयोजक केजरीवाल को आगे आकर उनके द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला