दिल्ली भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय के निर्माण में योगदान देने वाले सभी श्रमिकों के सम्मान में आज पार्टी कार्यालय में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्रमिकों का अभिनंदन करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के विकास का सच्चा श्रेय उस श्रम को है, जो तप और समर्पण से संनादित है। उन्होंने कहा कि चाहे वह संगठन का कार्यालय हो या राष्ट्र की प्रगति का भवन, उसकी नींव में श्रमिकों का परिश्रम ही सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि पार्टी का यह दृढ़ संकल्प है कि परिश्रम और तपस्या के प्रति सम्मान ही उनकी राजनीति और संगठन की प्राण-धारा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा औऱ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष उपस्थित रहे। श्री सचदेवा ने कहा की भाजपा परिवार के इस नए भवन में श्रमिक साथियों का श्रम ही वास्तविक आधारशिला है और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
Site Admin | अक्टूबर 4, 2025 7:29 अपराह्न
दिल्ली भाजपा कार्यालय में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित