दिसम्बर 28, 2025 8:35 अपराह्न

printer

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ‘मन की बात’ को दुनिया का सबसे अद्भुत और प्रेरणादायक कार्यक्रम बताया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विश्व का सबसे अद्भुत और प्रेरणादायक कार्यक्रम बताया। श्री सचदेवा ने कहा कि इस कार्यक्रम में हर बार कुछ नई चीज सीखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी के लिए केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, प्रेरणा और नवचेतना का अनुपम स्रोत है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित रहे।