मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 27, 2024 8:13 अपराह्न

printer

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में आज हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा “ऊर्जा की उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

    दिल्ली से सटे फरीदाबाद में आज हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा “ऊर्जा की उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री असीम गोयल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर, दिव्यांग और वंचित लोगों को सम्मानित किया गया। श्री गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह हर एक महिला को उनके मूल अधिकारों का अनुभव करने दें। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए क्योंकि आज के समय में शिक्षा हो या खेल, महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला