जनवरी 27, 2026 6:54 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस: साइबर अपराध शाखा ने बिहार के भागलपुर से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने बिहार के भागलपुर से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से अपराध में इस्‍तेमाल किए गए दो लाख 30 हजार से अधिक रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन और अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ बरामद किए।

पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़ितों के मोबाइल फ़ोन पर फर्जी एप्लिकेशन फ़ाइलें भेजते थे जिससे उनके बैंक खातों की जानकारी चोरी कर लेते थे। पुलिस ने बताया कि  मामले में आगे की जांच जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला