दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन अवैध निर्माण इकाइयों को ध्वस्त किया, जो बड़ी मात्रा में मिलावटी घी तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को मिलावटी देसी घी के खतरे से बचाने के लिए पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक हजार छह सौ 25 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद किये जो 105 टीन के डिब्बों में पैक थे। इस अभियान के जरिए पुलिस ने समय रहते जनता को स्वास्थ्य संकट से बचाने में सफलता हासिल की।
पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने मीडिया से बातचीत मे नागरिकों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और विश्वसनीय ब्रांड का घी खरीदें, ताकि त्योहार सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक बन सके।