अक्टूबर 26, 2025 6:56 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान और छठ पर्व को एक साथ जोड़कर अनूठी पहल की

दिल्ली पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान और छठ पर्व को एक साथ जोड़कर अनूठी पहल की। पुलिस के अनुसार छठ घाटों मे दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी वहां पर निगरानी की जा रही है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्‍त हेमंत तिवारी ने कहा कि छठ के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को साइबर क्राइम को लेकर जागरूक किया जा रहा है जिससे लोगों को साइबर ठगी से बचाया जा सके।