फ़रवरी 10, 2026 6:21 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने सहारनपुर से निवेश धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से निवेश धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि इस गिरोह ने एक नकली निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बनकर पीड़ित से शेयर बाजार में आईपीओ में निवेश करने के बहाने 31 लाख रूपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं।