दिसम्बर 14, 2025 7:48 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल धोखाधड़ी पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया

दिल्ली पुलिस ने आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल धोखाधड़ी पर एक साइबर क्राइम जागरूकता सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक सेल, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई के साथ मिलकर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी पुलिस स्टेशनों और 250 स्क्रीन वाली यूनिट्स में सेशन को लाइव देखने के लिए प्रबंध किये गए थे। कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के सन्देश को अधिक वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचाना और उन्हें डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करना था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला