दिल्ली पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थों को जब्त करते हुए 72 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में आठ ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर 628 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
इसके साथ ही अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 शराब तस्करों को पकड़ा गया और 345 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसे पड़ोसी राज्यों से लाकर अवैध तरीके से सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने आगे बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 11 चाकू, दो देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।