फ़रवरी 11, 2026 10:23 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने फर्जी सिम पोर्टिंग और बैंक धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा ने एक फर्जी सिम पोर्टिंग और बैंक धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह फर्जी सिम पोर्टिंग, शिकायतकर्ता के मोबाइल और बैंकिंग एप्लीकेशन की जानकारी और बैंक खाते से पैसे निकालने में शामिल था। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने 38 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है।

पूछताछ के दौरान, मुख्‍य आरोपी ने बताया कि यह गिरोह इंस्टाग्राम विज्ञापन के ज़रिए लोगों को कमीशन के आधार पर अपने बैंक अकाउंट और सिम कार्ड किराए पर देने का लालच देते थे। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला