फ़रवरी 26, 2026 8:35 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने फर्जी प्रवर्तन निदेशालय अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाली महिलाओं को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने फर्जी प्रवर्तन निदेशालय – ईडी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की अपर उपायुक्‍त ऐश्‍वर्या शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाकर ग़ाज़ियाबाद के वैशाली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। श्रीमती शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की वर्दी तथा पहचान पत्र, एक पिस्तौल और लूटी गई 7 घड़ियां बरामद की गई हैं।

 

इसके अलावा, पुलिस ने आज एक कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में तस्करी की हुई नकली विदेशी सिगरेट बरामद की जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर सिगरेट के 30 कार्टन जब्‍त किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी आसानी से पैसे कमाने के लिए छह वर्षोंसे तस्करी की हुई विदेशी सिगरेट खरीद-फरोख्‍त का काम कर रहा था।