दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज उत्तम नगर क्षेत्र से प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 205 किलोग्राम से अधिक मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रतिबंधित पटाखों की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध है, जिसको सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा राजधानी में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।