सितम्बर 29, 2025 6:15 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 

दिल्‍ली पुलिस ने शहर के विजय नगर क्षेत्र से प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्‍यक्तियों के पास से एक सौ 64 किलोग्राम मात्रा में पटाखे जब्‍त किए गए हैं। अपराध शाखा के उपायुक्‍त पंकज कुमार ने बताया है कि पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध है, जिसको सुनिश्चित करने के लिए दिल्‍ली पुलिस द्वारा राजधानी में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।