दिल्ली पुलिस ने पिछले एक वर्ष से बिना वैध वीज़ा के राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे 548 विदेशी नागरिकों की पहचान की है। आउटर नॉर्थ जिले के पुलिस उपायुक्त, सचिन शर्मा ने बताया कि इन्हें निर्वासन के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें सबसे अधिक 380 लोग बांग्लादेश के हैं, 111 नाइजीरिया और 13 घाना के हैं। श्री शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई जिले में सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना इजाज़त मौजूदगी को रोकने के अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद, इन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के समक्ष पेश किया गया। बाद में उन्हें निर्वासन की कार्यवाही के लिए नजरबंदी केंद्रों में भेज दिया गया।
Site Admin | जनवरी 8, 2026 12:41 अपराह्न
दिल्ली पुलिस ने पिछले एक वर्ष से बिना वैध वीज़ा के राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे 548 विदेशी नागरिकों की पहचान की