दिसम्बर 25, 2025 6:11 अपराह्न

printer

दिल्‍ली पुलिस ने पटपड़गंज स्थित एक सरकारी विद्यालय में जागरूकता सत्र का आयोजन किया

दिल्‍ली पुलिस ने आज पटपड़गंज स्थित एक सरकारी विद्यालय में संवादात्‍मक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में छात्रों को आत्‍मविश्‍वास, जागरूकता, महिला सुरक्षा, मानव तस्करी और व्यक्तिगत सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस सत्र में छात्रों को वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से असुरक्षित स्थितियों की पहचान करने,  अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करने और बिना किसी झिझक के मदद मांगने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। वहीं, छात्रों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबर – 112, 1-0-9-1, 1-0-9-8 और 1-9-3-0 की भी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि इस सत्र का उद्देश्‍य छात्रों में आत्मविश्वास और जागरूकता बढाना है।