मार्च 15, 2026 9:15 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने नशीली दवाई की अवैध आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नशीली दवाई की अवैध आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अल्प्राजोलम की 59 हजार 925 गोलियां बरामद की है। इसके अलावा दो हजार इंजेक्शन, भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच नशीली दवाओं की अवैध आपूर्ति कर रहा था। पुलिस ने बताया की मामले की जांच आगे जारी है।