दिसम्बर 14, 2025 2:16 अपराह्न

printer

दिल्‍ली पुलिस ने नकली दवा बनाने वाले कारखाने का किया भंडाफोड़, दो संदिग्‍ध गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक नकली दवा विनिर्माण कारखाने का भंडाफोड़ करके दो संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया है। नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को पुलिस अपराध शाखा के उपायुक्‍त आदित्‍य गौतम ने बताया कि आरोपी सुपरिचित ब्रांड के अंतर्गत नकली दवाओं के विनिर्माण और वितरण में संलिप्‍त थे। उन्‍होंने कहा कि इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 हजार 500 से अधिक नकली मरहम जब्‍त किया है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला