फ़रवरी 19, 2026 8:25 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने द्वारका से अवैध शराब आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज राजधानी से सटे क्षेत्रों में अवैध शराब आपूर्ति के मामले में एक अंतरराज्‍यीय आपूर्तिकर्ता को द्वारका से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल दो हजार से अधिक अवैध शराब की बोतलें और तिपहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पैसा कमाने के लिए अवैध शराब की तस्करी में शामिल था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।