सितम्बर 14, 2025 6:57 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो हथियारों की एक खेप को राजधानी के एक स्‍थानीय गैंग को पहुंचाने वाले थे। पुलिस ने अपराधियों के पास से 15 सेमी ऑटोमेटिक पिस्‍तौल, 150 ज़िंदा कारतूस और 8 अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार इन अपराधियों का संबंध नीरज बवानिया गिरोह और अन्य आपराधिक गिरोहों से है। वहीं पूछताछ के दौरान, मुख्‍य आरोपी ने खुलासा किया कि उसने प्रत्येक हथियार 35 हजार से 40 हजार में खरीदा और उन्हें 50 हजार से 60  हजार प्रति हथियार की दर से बेचा, गिरोह को काफी अवैध मुनाफा हुआ।

 

मीडिया के साथ बातचीत में दिल्‍ली अपराध शाखा के उपायुक्‍त हर्ष इंदौरा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साजिद नाम का एक व्यक्ति भारी मात्रा में हथियारों के साथ स्थानीय गैंग को सप्लाई करने दिल्ली आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने पीतमपुरा के नेताजी सुभाष चंद्र इलाके में छापा मारा और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला