मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 31, 2024 8:22 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत न्यूज़ क्लिक और इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

दिल्ली पुलिस ने न्यूज क्लिक पोर्टल और इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर किया है।

आरोप है कि न्यूज पोर्टल को चीन के पक्ष में प्रचार के लिए धनराशि मिली। लगभग नौ हजार पृष्ठ के आरोप पत्र में जांच के दौरान विभिन्न छापों में जब्त 480 इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों से संबंधित जानकारी है।

पुरकायस्था के खिलाफ कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं बताने से संबंधित आरोप भी हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने 16 अप्रैल को इस मामले की अगली सुनवाई निर्धारित की है।

न्यूज क्लिक के संस्थापक को पिछले वर्ष 3 अक्टूबर को कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख अमित चक्रवर्ती के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन पर अमरीका के जरिये चीन से अवैध रूप से धन राशि लेने का आरोप है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला