जनवरी 25, 2026 6:26 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच के अंतर्गत नशा तस्करों और संगठित अपराधों का भंडाफोड किया

दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच के अंतर्गत नशा तस्करों और संगठित अपराधों का भंडाफोड किया है। इस ऑपरेशन के त‍हत दिल्‍ली पुलिस ने 15 ज़िलों में दो हजार तीन सौ से अधिक जगहों पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, 55 मादक पदार्थ तस्‍करी करने वाले मामलों में 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के पास से 61 ग्राम से अधिक का मादक पदार्थ बरामद किया गया है। वहीं, आबकारी अधिनियम के 231 मामले सामने आये हैं, जिसमें 238 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, आर्म्स एक्ट मामलों में 117 गिरफ्तारी की गई है। इन सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला