जनवरी 17, 2026 6:30 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चार सौ ग्राम मात्रा में मादक पदार्थ बरामद की गई है जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और चार लाख रूपये से अधिक नकद भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

वहीं, अपराध शाखा ने एक दूसरे मादक पदार्थ गिरोह को भंडाफोड़ कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन सौ 80 ग्राम से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है। इसके अलावा एक गाड़ी भी जब्‍त की गई है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के स्रोत और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।