मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 25, 2024 7:54 अपराह्न | Delhi

printer

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल का अवैध हथियारों की तस्‍करी के खिलाफ अभियान जारी है

 

 

    दिल्ली पुलिस  के स्पेशल सेल का अवैध हथियारों की तस्‍करी के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने इसी अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज बताया कि कथित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में उनके पास से आठ पिस्तौल जब्त की गई। इन हथियारों को मध्य प्रदेश के खरगौन से तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर में बेचा जाना था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि राजधानी और आसपास के राज्यों में विभिन्न अपराधों में अवैध हथियारों के इस्तेमाल के चलते दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल का अभियान लगातार जारी है जिससे अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला