अक्टूबर 7, 2025 6:13 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी ने डिजिटल अरेस्ट के माध्‍यम से एक वरिष्ठ नागरिक से 42 लाख से अधिक रुपये की ठगी की। पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि जांच में आरोपियों के बैंक खातों में करीब साढ़े आठ लाख रुपये का पता चला है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी एटीएम कार्ड, चेक बुक, सिम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स किसी और के नाम पर इस्‍तेमाल कर रहे थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला