जनवरी 18, 2026 5:49 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सौ करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन विकास परियोजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत एवं नए निर्माण कार्य, जर्जर चौपालों का जीर्णोद्धार, कम्युनिटी सेंटरों का नवीनीकरण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, ओपन जिम उपकरणों की स्थापना तथा आवश्यक स्थानों पर चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य सुनिश्चित करने के लिए लगभग सात सौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसका उद्देश्य गरीब, मध्यमवर्गीय और संपन्न समेत सभी वर्गों को समान रूप से आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।