दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पाँच आरोपियो को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने निवेशकों से कुल 4 करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी की। उन्होंने आगे बताया कि संदिग्धों ने निवेशकों को शुरुआत में छोटे मुनाफे का वादा करके और फिर बड़ी रकम निवेश करने का लालच देते थे। पुलिस ने चार अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया और 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, नौ चेकबुक और बैंक खातों के अन्य दस्तावेज बरामद किए।
Site Admin | अक्टूबर 6, 2025 7:49 अपराह्न
दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पाँच आरोपियो को गिरफ्तार किया