दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने एक बडे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कई राज्यों से पाँच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। विशेष शाखा के अपर पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि आतंकियों को दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस-आई.ई.डी. बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अशहर दानिश, झारखंड में रांची का निवासी है जो पाकिस्तान के अपने सहयोगी के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी पाँचों आरोपियों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच है।
Site Admin | सितम्बर 11, 2025 1:26 अपराह्न
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने बडे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया