मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 22, 2024 1:55 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने राजस्थान के भिवाड़ी में अल-कायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने राजस्थान के भिवाड़ी से हथियारों का प्रशिक्षण ले रहे छह लोगों को हिरासत में लेकर अल-कायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इसके अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश से करीब आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार इस आतंकी मॉड्यूल का नेतृत्व रांची के डॉ. इश्तियाक कर रहे थे और देश के भीतर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। इस सिलसिले में विभिन्न स्थानों पर पूछताछ चल रही है। रांची में 15, राजस्थान और अलीगढ़ में एक-एक जगह पर छापेमारी की गई है। कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक साहित्य बरामद किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला