अप्रैल 17, 2025 7:23 अपराह्न

printer

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्‍लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्‍लादेशी नागरिकों को शहर के सत्‍य निकेतन मार्केट और कटवरिया सराय क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी कई वर्षों से राजधानी के अलग-अलग हिस्‍सों में रह रहे थे। आरोपियों में से कई लोग त्रिपुरा बोर्डर पार कर भारत आये थे। पकड़े गए लोगों के निर्वासन के लिए पुलिस ने उन्‍हें विदेशी पंजीकरण कार्यालय को सौंप दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला