दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 18 लाख से अधिक साइकोट्रॉपिक टैबलेट की खेप भी जब्त की है, जिनकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 8 से 9 करोड़ रुपये है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ मुंद्रा बंदरगाह के रास्ते ब्रिटेन ले जाए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने समन्वित प्रयासों से इतनी बड़ी खेप बरामद की। कुल मिलाकर 528 किलोग्राम साइकोट्रॉपिक टैबलेट बरामद की गई हैं।
News On AIR | फ़रवरी 23, 2026 5:19 अपराह्न | Delhi Police Crime Branch busts inter-state and international drug smuggling racket
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया