फ़रवरी 8, 2026 6:56 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर लगभग सौ करोड़ रुपए से अधिक के 190 साइबर धोखाधड़ी के आरोप दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शिकायतकर्ता को लगभग तीन महीने तक भयभीत रखकर उससे 40 लाख से अधिक रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।