फ़रवरी 6, 2026 7:10 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से तीन सौ ग्राम से अधिक उच्च गुणवत्ता वाला मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ करोड़ रुपये है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।