जनवरी 18, 2026 9:35 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की बरामदगी हुई है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति नाइजीरियाई नागरिक हैं। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में मादक पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे। अपराध शाखा ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला