जनवरी 18, 2026 8:27 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मूल रूप से नाइजीरिया के नागरिक हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किये हैं, जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपए है। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी कपड़ों के निर्यात के लिए बिजनेस वीजा पर भारत आये थे।