दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय डिजिटल अरेस्ट मामेल में एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक ही व्यक्ति से 23 अलग – अलग खातों के माध्यम से लगभग 43 लाख रूपए की ठगी की। पुलिस ने इन आरोपियो से कई मोबाइल फ़ोन और सिम कार्ड ज़ब्त किए। पुलिस के अनुसार आगे की जांच जारी है।