दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज अवैध पटाखे के विरूद्ध कार्रवाई में दो आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने 725 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की जाँच जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आवासीय क्षेत्र में अत्यधिक असुरक्षित परिस्थितियों में अवैध पटाखों की खेप रखी थी जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।
शहर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए राजधानी में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध है। दिल्ली अपराध शाखा का यह कदम अवैध पटाखों के विरूद्ध चल रहे एक विशेष तलाशी अभियान का हिस्सा